THINK KAILASH MANSAROVAR, THINK MAX HOLIDAYS | Trusted by over 7 million travellers worldwide, Recognised by Govt of India, Ministry of Tourism, Winner of Multiple Awards, One of the oldest Kailash Yatra operators,

कैलाश मानसरोवर यात्रा - 2026


हिन्दू और जैन धर्म के अनुयायियों और शिव भक्तो के लिए कैलाश मानसरोवर का अत्यंत महत्त्व है। जहाँ एक तरफ हिन्दू पुराणों के अनुसार कैलाश पर्वत को प्रभु शिव, देवी पार्वती, भगवान श्री गणेश और कार्तिकेय का निवास स्थान माना गया वही दूसरी तरफ जैन धर्म के अनुयायियों के लिए कैलाश पर्वत अष्टापद पर्वत अथवा सुमेरु पर्वत के नाम से प्रसिद्द है, जहाँ जैन धर्म के संस्थापक भगवान आदिनाथ ने जैन धर्म की स्थापना की और मोक्ष को प्राप्त किया था । आइये हमारे साथ दुनिया के इस सर्वोपरि तीर्थ स्थल के दर्शन के लिए चलें, "चलो चलें कैलाश!"

कैलाश मानसरोवर यात्रा पैकेज 2026


कैलाश मानसरोवर विमान द्वारा दर्शन लखनऊ से लखनऊ

03
दिन

कैलाश मानसरोवर विमान द्वारा दर्शन लखनऊ से लखनऊ


यात्रा मार्ग : लखनऊ, नेपालगंज, हवाई दर्शन यात्रा, नेपालगंज, लखनऊ ...
यात्रा मानचित्र

यात्रा खर्चा : 46,500
अधिक जानकारी
कैलाश मानसरोवर यात्रा हेलीकाप्टर मार्ग द्वारा लखनऊ से

09
दिन

कैलाश मानसरोवर यात्रा हेलीकाप्टर मार्ग द्वारा लखनऊ से


यात्रा मार्ग : लखनऊ, नेपालगंज, सिमिकोट से तकलाकोट, मानसरोवर झील, कैलाश पर्वत ... यात्रा मानचित्र

यात्रा खर्चा : R5. 280,000/-
अधिक जानकारी
कैलाश मानसरोवर यात्रा सड़क मार्ग द्वारा काठमांडू से

14
दिन

कैलाश मानसरोवर यात्रा सड़क मार्ग द्वारा काठमांडू से


यात्रा मार्ग : काठमांडू, रसवागढ़ी, केरुंग, सागा, मानसरोवर झील, यम द्वार, कैलाश पर्वत ...
यात्रा मानचित्र

यात्रा खर्चा : Rs. 235,000/-
अधिक जानकारी
कैलाश मानसरोवर यात्रा हेलीकाप्टर मार्ग द्वारा काठमांडू से

11
दिन

कैलाश मानसरोवर यात्रा हेलीकाप्टर मार्ग द्वारा काठमांडू से


यात्रा मार्ग : काठमांडू, पशुपतिनाथ मंदिर, सिमिकोट, हिलसा, मानसरोवर झील, कैलाश पर्वत ... यात्रा मानचित्र

यात्रा खर्चा : Rs. 295,000/-
अधिक जानकारी
कैलाश पर्वत की सम्पूर्ण भीतरी परिक्रमा हेलीकाप्टर मार्ग से

17
दिन

भीतरी परिक्रमा

कैलाश पर्वत की सम्पूर्ण भीतरी परिक्रमा हेलीकाप्टर मार्ग से


यात्रा मार्ग : काठमांडू, सिमिकोट, मानसरोवर झील, कैलाश पर्वत, चरण स्पर्श, नन्दी पर्वत.. यात्रा मानचित्र

यात्रा खर्चा : Rs. 359,000/-
अधिक जानकारी
VIP यात्रियों के लिए प्राइवेट कैलाश मानसरोवर यात्रा

05
दिन

VIP यात्रा

VIP यात्रियों के लिए प्राइवेट कैलाश मानसरोवर यात्रा


यात्रा मार्ग : लखनऊ, नेपालगंज, सिमिकोट से तकलाकोट, कैलाश मानसरोवर... यात्रा मानचित्र

यात्रा खर्चा : Rs. 465,000/-
अधिक जानकारी

कैलाश यात्रा - महत्वपूर्ण तथ्य


कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील

तिब्बत में सुदूर हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित पवित्र श्री कैलाश पर्वत (सुमेरु पर्वत) जहाँ एक ओर हिन्दू धर्म के अनुयायियों के लिए देवो के देव भगवान् शिव शंकर और आदि शक्ति माता पार्वती का अद्भुत निवास स्थल है तो दूसरी और यह जैन धर्म के अनुयायियों लिए वह पवित्र धर्म स्थल है जहाँ जैनियों के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव ने घोर तपस्या कर जैन धर्म की स्थापना की थी । ऐसी मान्यता है की मानसरोवर झील का निर्माण स्वयं भगवान ब्रह्मा जी ने किया था और इसके जल से स्नान करने और इस जल को ग्रहण करने वालों के सब पाप धुल जाते है।

और जानिये...

स्थानीय लोग एवं संस्कृति

कैलाश पर्वत तिब्बत की हिमालय श्रृंखलाओं में स्थित होने के कारण यहाँ की 90% जनसँख्या तिब्बतन है और बाकी 10% चीनी एवं नेपाली मूल के निवासी है। यहाँ सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा स्थानीय तिब्बतन भाषा है और कुछ चीनी एवं नेपाली भाषा की उपस्थिति भी यहाँ सुनी जा सकती है। इंग्लिश भाषा का प्रचलन और उपयोग यहाँ अधिक नहीं मिलता ।

मुद्रा सम्बंधित जानकारी

'रेनमीबी' और 'चीनी युआन' तिब्बत की आधिकारिक मुद्रा है और सर्वाधिक स्वीकारीय विनिमय का माध्यम है I चाइना सेंट्रल बैंक के एटीएम उपयुक्त मात्रा में पाए जाते है जहां से यात्री युआन की प्राप्ति कर सकते है। किन्तु हमारे पूर्व अनुभव से हम यात्रियों को सलाह देते हैं की यात्रा खर्च के लिए जरुरी पूंजी युआन के रूप में यात्रा पूर्व भारत, नेपाल और अपने देश के आधिकारिक बैंक से प्राप्त कर लें।

मौसम सम्बंधित जानकारी

दुनिया की कुछ सर्वाधिक ऊँची और दुर्गम पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित कैलाश पर्वत वर्ष के अत्यधिक समय बर्फ से ढाका रहता है। यह स्थान अत्यधिक कठिन मौसम परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। वर्ष भर चलने वाली तेज हवाएं और साधारण सुविधाओं की कमी के कारण यह यात्रा कठिनाइयों से भरी होती है I यात्रा के दौरान यहाँ के तापमान में आने वाले निरंतर बदलाव से यात्रा कठिन होती है और यात्रियों को मौसम के अनुरूप खुद को ढालने के लिए समय लगता है I यात्रा पर जाने से पूर्व आपको हमारे संचालक दल से मौसम के बारे में सभी प्रकार की जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।

और जानिये...

कैलाश मानसरोवर पहुंचने के मार्ग

कैलाश पर्वत पहुंचने के लिए भारत, नेपाल और तिब्बत से कई मार्ग हैं लेकिन यात्रा पंजीकरण की सरलता के कारण सर्वाधिक यात्री नेपाल मार्ग का चुनाव करते है। नेपाल की राजधानी काठमांडू से बस मार्ग एवं हेलीकाप्टर मार्ग से हो कर जाने वाला मार्ग सर्वाधिक प्रचलित है। इसके इलावा बहुत बड़ी संख्या में लोग भारत के शहर लखनऊ एवं तिब्बत की राजधानी ल्हासा से हो कर भी जाते है।

और जानिये...

क्या करें और क्या न करें

कैलाश मानसरोवर यात्रा एक अत्यंत दुर्गम धार्मिक यात्रा हैं लेकिन इसके परिणाम अत्यंत सुखद एवं अतुलनीय हैं। इस पवित्र यात्रा के सुखद आनंद की प्राप्ति हेतु यात्रियों को इसके सभी पहलुओं को पूर्व एवं पूर्ण रूप से जान लेना आवश्यक हैं। हमारे कर्मचारी दल के सदस्य आपको इस प्रकार की सभी जानकारियों से अवगत करने के लिए प्रशिक्षित हैं और आपके यात्रा सम्बंधित सवालो का स्वागत करते हैं !

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (FAQ) पर हमारे जवाब पढ़ने के लिए क्लिक करें

हमारे बारे में


जानिये क्यों मैक्स हॉलीडेज कैलाश यात्रा के लिए दुनिया की सर्वोत्तम संस्थाओं में से एक है

भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त, देश और दुनिया में लोकप्रिय, मैक्स हॉलीडेज; कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पिछले लगभग 20 वर्षों से यात्रियों की सबसे विश्वसनीय निजी संस्था रही है। हमारे अनुभवी कर्मचारियों की सहायता से हम लखनऊ, नेपाल एवं तिब्बत मार्ग से इन यात्राओं का आयोजन करने के लिए तत्पर है।

user

हमारे यात्रा सहायक दल के सदस्य अनुभवी एवं विनम्र हैं

आपके अथवा आपके परिवार के सदस्यों के लिए इस पवित्र यात्रा की अधिकतम जानकारी देने, उनके यात्रा सम्बंधित सभी प्रश्नो का विनम्रता पूर्वक उत्तर प्रदान करने और यात्रा के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रशिक्षित करने के लिए हमारे सहायक दल के सदस्य सदैव तत्पर है।

secure

यात्रियों की सुरक्षा एवं यात्रा की सम्पूर्णता हमारा प्रमुख उद्देश्य है

गत 18 वर्षों से इस अत्यंत दुर्गम एवं साहसिक प्रवर्ति की धार्मिक यात्रा पर यात्रियों की सुरक्षा एवं उनकी यात्रा की सम्पूर्णता का प्रयास करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है, जिसके लिए हम सदैव यात्रियों द्वारा सराहना के पात्र बने हैं।

mic

मैक्स हॉलीडेज को यात्रा की सर्वोत्तम जानकारी का सबसे विश्वसनीय स्रोत माना जाता है

34,00,000 से भी अधिक यात्रिओं एवं श्रद्धालुओं ने हमारे द्वारा प्रदान की गई यात्रा सम्बंधित जानकारियों एवं सेवाओं का लाभ उठाया है। अधिकतर उपभोक्ताओं एवं यात्रियों ने मैक्स हॉलीडेज को इस पवित्र यात्रा के लिए सूचना एवं सहायता का सबसे विश्वसनीय स्रोत माना है।

यात्रियों की सुरक्षा एवं संतुष्टि

हमारे कर्मीदल के सदस्य हमारे साथ जुड़े प्रत्येक यात्री की सुरक्षा एवं संतुष्टि के लिए प्रेरित रहते है और वह इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए न केवल प्रयत्न करते हैं अपितु अत्यंत कठिन परिश्रम भी करते हैं। मैक्स हॉलीडेज के कर्मचारी एवं सहयोगी दल को यात्रा कराने और कठिनाई के समय संयम पूर्वक कार्य करने और समाधान प्रदान कराने में निपुणता प्राप्त है जो इस दुर्गम यात्रा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है।

अधिक जानकारी ...

श्रद्धालुओं को कैलाश मानसरोवर यात्रा कराने की प्रतिबद्धता

हमारे अनुभवी कर्मचारी एवं यात्रा सहयोगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा की छोटी बड़ी जानकारियों से अवगत हैं और वह प्रत्येक यात्री को इस कठिन यात्रा के सफलतम आयोजन के लिए रचनात्मक ढंग से, यात्रा का सम्पूर्ण विवरण देते हुए, उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम ये मानते हैं कि प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन कराना हमारा राष्ट्रीय, धार्मिक एवं सामाजिक कर्तव्य मानते हैं, और उसके लिए हम सदैव प्रयतनशील रहते हैं।

यात्रियों का स्नेह, सहयोग एवं विश्वास ही हमारी सर्वोच्च उपलब्धि

पिछले करीब दो दशकों से यात्रियों कि सेवा में कार्यरत हमारी संस्था कि सबसे बड़ी उपलब्धि यात्रियों का स्नेह, सहयोग एवं प्रेम है जिसके कारण आज मैक्स हॉलीडेज देश और दुनियां की न केवल एक लोकप्रिय संस्था है बल्कि कैलाश यात्रा के लिए इसे सबसे विश्वसनीय निजी संस्था माना है। प्रतिवर्ष देश और दुनिया के विब्भिन स्थानों से लगभग 400,000 से भी अधिक श्रद्धालु और यात्री इस यात्रा की जानकारी एवं पंजीकरण के लिए हमारे संपर्क में आते हैं।

वर्ष 2026 के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पंजीकरण आरम्भ हुए ...

गत कुछ वर्षों में वैश्विक बीमारी (कोरोना) के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा पूर्णतया बंद रही जिसके चलते यात्रियों को और अधिक प्रतीक्षा करनी पड़ीv परन्तु ऐसे ज्ञात होता है की वर्ष 2026 में प्रभु दर्शनों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा को चीन की अनुमति प्राप्त होगी और इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा सकेंगे। मैक्स हॉलीडेज ने अभी से वर्ष 2026 के लिए आवेदन लेना आरम्भ कर दिया है और प्रभु भक्त बड़ी संख्या में अपना पंजीकरण समय से कराने के लिए तत्पर हैं....

अधिक जानकारी ...
उपलब्धियां

वर्ष 2004 से हम कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिएं श्रद्धालुओं की पहली पसंद रहे हैं

skyline

668+

यात्राएं
people

28400+

संतुष्ट ग्राहक
certificate

19+

वर्षों का अनुभव

महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी


कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान आने वाले कुछ मुख्य एवं प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के दर्शन किये जा सकते हैं जिनकी जानकारी यहाँ दी गई हैं:

Mount Kailash North face night view under moon light

न केवल एशिया अपितु संसार की कुछ सबसे पवित्र एवं प्रसिद्द पर्वतों में से एक, कैलाश पर्वत का आध्यात्मिक महत्व है क्योंकि इसे हिन्दू धर्म में भगवान शिव का निवास माना जाता है।

अधिक जानकारी
lake-mansarovar-with-mount-kailash

हिन्दू धर्म में सर्वोपरि, 4583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पवित्र एवं चमत्कारी झील को दुनिया की सबसे ऊंची ताजे पानी की झीलों में से एक माना जाता है।

अधिक जानकारी
lake-gauri-kund-near-mount-kailash

गौरी कुंड अथवा पार्वती कुंड वह स्थान है जहां देवी पार्वती ने भगवान गणेश को अपने पुत्र के रूप में प्राप्त किया था। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है की गौरी कुंड का जल भक्तों को पवित्र करता है।

अधिक जानकारी
ashtapad-tirtha-mount-kailash

Aजैन धर्म की स्थापना का पवित्र स्थल, अष्टपद कैलाश पर्वत के पास स्थित वह पवित्र तीर्थ स्थान है जहाँ जैन धर्म के प्रथम गुरु भगवान आदिनाथ ने देह त्याग कर मुक्ति प्राप्त की थी ।

अधिक जानकारी
yam-dwar-with-mount-kailash

'तारबोचे' के रूप में पुकारा जाने वाला, कैलाश पर्वत के दक्षिण में स्थित यह द्वार हिन्दू धर्म की मान्यता अनुसार यम द्वार के रूप में पहचाना गया है जहाँ मोक्ष प्राप्त होता है।

अधिक जानकारी
muktinath-temple-nepal

मुक्तिनाथ का अर्थ है 'मुक्ति के देवता' नेपाल में स्थित मुक्तिनाथ मंदिर श्रद्धालुओं को जन्म और मृत्यु के चक्र से परम मोक्ष प्रदान करने के लिए जाना जाता है।

अधिक जानकारी

कैलाश मानसरोवर ब्लॉग


Four faces of Mount Kailash Tibet

कैलाश पर्वत के चार मुख

21 NOV,2019 BY विशाल गोगिया

हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित 22,000 फीट से ज्यादा की विशाल ऊंचाई वाला पवित्र कैलाश पर्वत भगवान शिव और उनके परिवार का सर्वोच्च निवास माना गया है। कैलाश पर्वत की परिक्रमा के दौरान इसके चारों मुखों के दर्शन एवं परिक्रमा की जा सकती है।

Mount Om Parvat in Kumaon region Uttarakhand India

चार धाम यात्रा के लिए उपयोगी बातें

24 जून,2019 BY आस्था नेगी

उत्तराखंड में होने वाली आध्यात्मिक चार धाम यात्रा को हिन्दू धर्म में एक ऊंचा स्थान प्राप्त करती है, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के दर्शन यात्री इस यात्रा में कर सकते हैं ।

Kedarnath temple view from the front side

जैन धर्म में अष्टपद की मान्यता क्यों है

05 दिसंबर,2018 BY विशाल गोगिया

Soaring up to a massive height of 22,000 feet is Mount Kailash that is prayed by majority of the religions all across the globe.

godia

19+ वर्षों से हम यात्रा का सफलता पूर्वक आयोजन कर रहे हैं

"2004 से मैं और मेरे सहकर्मी अपने अथक प्रयासों द्वारा देश और दुनिया भर से आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा, मुक्तिनाथ दर्शन, आदि कैलाश, चार धाम, त्रिवेणी संगम, जानकी देवी मंदिर जैसी कई पवित्र यात्राओं का आयोजन कर रहे है I आपके असीम स्नेह और विश्वास के लिए कोटि कोटि धन्यवाद I" - विशाल गोगिया

यात्रियों द्वारा समीक्षा


हर वर्ष देश विदेश से हजारों श्रद्धालु एवं यात्री हमारे साथ कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश, ॐ पर्वत, चार धाम, मुक्तिनाथ इत्यादि धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं और हमारे कार्यों की समीक्षा करते हैं। जानिये वह हमारे बारे में क्या कहते हैं। :

client-one

कैलाश यात्रा के सफलतम आयोजन के लिए मैक्स हॉलीडेज और इसके संचालक दल का मैं शुक्रिया अदा करती हूँ। मेरा कैलाश यात्रा का अनुभव बहुत ही सुखद एवं विस्मर्णीय रहा I यात्रा की सफलता के लिए मैं मैक्स हॉलीडेज के अनुभवी कर्मचारियों का शुक्रिया अदा करती हूँ I

- सुनीता शर्मा, भारत
client-two

मैंने इस वर्ष अपनी माताजी के साथ जुलाई महीने के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा की बुकिंग मैक्स हॉलीडेज से की थी और मुझे ये बताते हुए हर्ष हो रहा है की जिस प्रकार मैक्स हॉलीडेज और इनके सहायक दल ने हमारी इस धार्मिक यात्रा को संपन्न करने में सहयोग किया वो सराहनीय है। मैक्स हॉलीडेज के कर्मियों ने शुरू से ही कैलाश यात्रा को लेकर हमारे हर प्रकार के सवालो के लिए उत्तम सूचना दी और हमारी सभी प्रकार की आशंकाओं का समाधान कर हमें यात्रा पर जाने के लिए प्रेरित किया। इस ग्रुप में हम पांच अकेली हामिलायें थी और शुरू में हम थोड़ी चिंतित थी लेकिन मैक्स हॉलीडेज के कर्मी दल महिलाओं को बहुत ही सम्मानपूर्वक और सहयतापूर्वक यात्रा कराते है यह देख कर बहुत प्रसन्नता हुई। कैलाश मानसरोवर की यात्रा से पूर्व यात्रियों को यात्रा सम्बन्धी उच्च स्तर की जानकारी लेना आवश्यक है और यह कार्य मैक्स हॉलीडेज को बखूबी आता है। इस यात्रा के सञ्चालन के लिए सभी कर्मियों को बहुत अधिक परिश्रम, धैर्य और उत्तम समन्वय की जरुरत होती है, जो शायद मैक्स हॉलीडेज से अच्छा कही नहीं देखा गया। मैं मैक्स हॉलीडेज के संचालक और समस्त कर्मी दल को बहुत बहुत धन्यवाद् और बधाई देती हूँ।

- अनुष्का कापसे, भारत
client-three

हर हर महादेव, कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने की मेरी तीव्र इच्छा थी, जब मैंने अच्छे टूर ऑपरेटर की तलाश शुरू की, तो सर्वश्रेष्ठ की पहचान करना बहुत मुश्किल था क्योंकि सभी सर्वश्रेष्ठ का वादा कर रहे थे। इस प्रक्रिया में जब मैंने मैक्स हॉलिडेज से संपर्क किया और पिछले साल कैलाश आए एक व्यक्ति का संपर्क नंबर पूछा, तो मुझे तीन व्यक्तियों की संख्या प्रदान की गई और मैंने एक श्री निरंकर अग्रवाल से संपर्क किया, जिन्होंने यात्रा की पूरी प्रक्रिया और अपने संतुष्ट अनुभव के साथ समझाया। मैक्स के साथ, मैंने दो सहयोगियों के साथ मैक्स के साथ यात्रा शुरू की। श्री विशाल गोगिया, सीईओ मैक्स और श्री गिरीश वत्स समन्वयक ने लखनऊ हवाई अड्डे पर हमारे साथ भाग लिया और वे सभी यात्रा के दौरान हमारे साथ थे। हम सभी को एक व्यक्तिगत देखभाल दी गई थी और सभी एजेंसियों के साथ सभी जगहों पर उनका समन्वय शानदार था और हममें से किसी को भी किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। हमारे पास मानसरोवर की एक अद्भुत आगे की यात्रा थी, एक दिव्य स्नान, पूर्णिमा की रात को होली मानसरोवर में हवन पूजा और अंततः कैलाश की पूर्ण परिक्रमा जिसे दो दिनों के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता था। हमारी वापसी की यात्रा भी सुनियोजित थी लेकिन खराब मौसम के कारण हममें से कुछ को तीन रातों के लिए हिल्सा में रुकना पड़ा। हालांकि, श्री विशाल ने सभी के साथ उपस्थित होने की पूरी कोशिश की। हम मैक्स हॉलिडे और अन्य टूर ऑपरेटरों के बीच अंतर देख सकते थे। समूह के सभी 40 सदस्य श्री विशाल और उनकी टीम द्वारा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने और आतिथ्य सत्कार से पूरी तरह संतुष्ट थे। मैं जल्द ही मैक्स हॉलिडे के साथ यात्रा करने की उम्मीद कर रहा हूं। मैं मैक्स हॉलिडे की शुभकामनाएं देता हूं।

- सुरेन्दर कुमार, दिल्ली
client-four

अपने समूह की देखभाल करना बहुत अच्छा है। लेकिन दूसरे समूह के लोगों की मदद करना सबसे बड़ी बात है। यह हमें मैक्स हॉलिडेज के विशाल में मिला। जब हमारा टूर ऑपरेटर, नेपाल पिलग्रिम ट्रेवल्स, मायलापुर, कहीं दिखाई नहीं दे रहा था और जिसने हमें उच्च और शुष्क छोड़ दिया था, वह थे मि. विशाल ने हमारी बहुत मदद की। 3 जुलाई को हिल्सा में फंसे और जब हम में से कुछ बीमार थे तो उन्होंने तुरंत अपनी टीम के डॉक्टरों को लाया और हमें आश्वासन दिया कि हमारा ध्यान रखा जाएगा। हम सभी ने तय किया है कि भविष्य में हमारी यात्रा मैक्स हॉलिडे के साथ होगी। कोई यह सुनिश्चित कर सकता है कि वह सुरक्षित हाथों में है।

- हेमलता सुकुमारन, त्रिचिरापल्ली

कैलाश मानसरोवर यात्रा की जानकारी एवं पंजीकरण के लिए मैक्स हॉलीडेज

देश और दुनिया की लोकप्रिय एवं सबसे विश्वसनीय संस्था है